देशी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार।पुलिस ने भेजा जेल
देशी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, बड़ी घटना की थी तैयारी
मोहम्मदगंज।
थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी नारायण सोरेन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक कादलकुर्मी गांव से मोहम्मदगंज की ओर मोटरसाइकिल से आ रहा है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने शीला पर गांव के पास मुख्य पथ पर वाहन जांच अभियान चलाया।जांच के दौरान संदिग्ध युवक को मोटरसाइकिल समेत रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक देशी कट्टा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। साथ ही उसकी मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया।गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के कादल कुर्मी गांव निवासी लल्लू चंद्रवंशी के 20 वर्षीय पुत्र अजीत चंद्रवंशी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था।इंस्पेक्टर विनोद राम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।