logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

परसापानी साहु समाज के वार्षिक सम्मेलन में श्रीमती विधायक अंबिका मरकाम जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न*

नगरी - *परसापानी साहु समाज के वार्षिक सम्मेलन में श्रीमती अंबिका मरकाम जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न*
भक्त माता कर्मा जयंती के पावन अवसर पर परिक्षेत्रीय साहु समाज द्वारा चित्रोतपला महानदी व सप्तऋषियों की तपोभूमि परसापानी क्षेत्र के अंतर्गत करैहा नयापारा में सिहावा विधानसभा क्षेत्र में अरबों रुपयों की सौगात बिना सत्ता सरकार के अपने क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित *विधायक श्रीमति अम्बिका मरकाम* जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ
परिक्षेत्रीय साहु समाज द्वारा विधायक श्रीमति अम्बिका मरकाम जी का अभिनंदन स्वागत कर परिक्षेत्रीय साहु समाज द्वारा विधायक महोदय जी के समक्ष समस्याओं को अवगत करवाया गया.
मुख्य अतिथि की आसंदी को सुशोभित करते हुए विधायक श्रीमति अम्बिका मरकाम जी द्वारा भक्त माता कर्मा जी की जीवनी का उल्लेख करते हुए समस्त जनों को उनके आदर्शों का पालन करते हुए उनके बताए मार्गों पर चल कर साहू समाज को क्षेत्र में अहम स्थान की प्राप्ति की शुभकामनाएं दीं एवं साहू समाज द्वारा दिए अभिनंदन पत्र को स्वीकार करते हुए नयापारा में सामुदायिक भवन एवं परसापानी साहु समाज भवन में आहता निर्माण की सौगात दी
विधायक श्रीमति अम्बिका मरकाम जी के द्वारा घोषणा करते ही परिक्षेत्रीय साहू समाज के वार्षिक सम्मेलन में उपस्थित हुए समस्त जनों द्वारा विधायक महोदय जी की जय जय कार से नहीं चुके साहू समाज द्वारा विधायक जी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कर धन्यवाद ज्ञापित किए गए
उक्त कार्यक्रम में अध्यक्षता साहू समाज अध्यक्ष श्री जय कृष्ण साहू जी परिक्षेत्रीय अध्यक्ष साहू सामाज परसापानी अति विशिष्ट अतिथि श्री महेश गोटा जी जनपद पंचायत नगरी अध्यक्ष, श्री राधेश्याम नेताम जी सरपंच,
विशिष्ट अतिथि श्री कवल राम साहु,श्री गौतम साहु जी,श्री पदम चंद साहु जी,श्री पेमत कुमार साहु जी, श्री अनराज साहु जी, श्री रामकिशन साहु जी, श्री लेखा राम साहु जी, श्री रोशन साहुजी एवं श्री साहु समाज के वरिष्ठ जन माताएं युवा साथी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये.

1
21 views

Comment