नगर पंचायत रसूलाबाद, जिला उन्नाव में ईद की नमाज़ अकीदत के साथ अदा
नगर पंचायत रसूलाबाद, जिला उन्नाव में ईद की नमाज़ अकीदत के साथ अदा
नगर पंचायत रसूलाबाद, जिला उन्नाव में आज ईद का त्योहार बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कस्बे के ईदगाह में हजारों की संख्या में लोगों ने ईद की नमाज़ अदा की। ईद की नमाज़ ईदगाह के इमाम हाफिज कारी आजाद खाँ साहब ने पढ़ाई।
नमाज़ के बाद इमाम साहब ने तकरीर करते हुए आपसी भाईचारे, मोहब्बत, अमन और इंसानियत का पैगाम दिया तथा मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ कराई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
इस मौके पर कस्बे और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पूरे इलाके में ईद की खुशियां मनाई गईं।