logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सवाई माधोपुर। ईद के पावन अवसर पर भीम आर्मी टीम द्वारा क्षेत्र में दलित-मुस्लिम भाईचारे का अनूठा संदेश

सवाई माधोपुर/क्षेत्र से बड़ी खबर—भीम आर्मी के ब्लॉक अध्यक्ष व उनकी टीम ने ईद के पावन अवसर पर दलित-मुस्लिम भाईचारे का अनूठा संदेश दिया। इस दौरान टीम ने क्षेत्र के मुस्लिम समाज के लोगों को चाय पिलाकर आपसी प्रेम, सम्मान और एकता को बढ़ावा दिया।
भीम आर्मी टीम ने कहा कि समाज में जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए, बल्कि सभी को मिल-जुलकर आपसी भाईचारे और सम्मान के साथ रहना चाहिए। उन्होंने स्वाभिमान के साथ जीवन जीने और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया।
इस पहल से क्षेत्र में सभी वर्गों के लोगों के बीच सकारात्मक संदेश गया और भाईचारे की भावना को नई मजबूती मिली।

4
432 views

Comment