logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अजराडा की ईदगाह में शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई और देश की तरक्की व अमन और शांति भाईचारा के लिए दुआ मांगी

मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अजराड़ा में स्थित ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई और देश की तरक्की के लिए दुआएं मांगी (मीठी ईद) का पावन पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस्लाम धर्म का यह प्रमुख त्योहार रमजान के पूरे महीने रोजे (व्रत) रखने के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है।
चांद दिखाई देने के साथ ही ईद का त्योहार शुरू हुआ, जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह विशेष नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन, शांति व तरक्की की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।
इस अवसर पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खास उत्साह देखने को मिला। सभी ने नए कपड़े पहनकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। ईद-उल-फितर का यह पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी एकता का संदेश देता है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। यह त्योहार न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे को भी मजबूत करता है।इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान जावेद अली ने भाइयों के साथ गले मिलकर ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं तथा हमें मिलजुलकर रहने की सीख देते हैं।वहीं इस अवसर पर पुलिस बल भी पूरी तरह मुस्तैद रहे। उनकी सतर्कता और व्यवस्था के कारण पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

गुलजारे हुसैनिया के सदर मौलाना अब्दुल्लाह मुगेशी जी ने सभी हिन्दू-मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद का पर्व हमें आपसी प्रेम, त्याग, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है, जिसे हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए

160
5039 views

Comment