सड़क पर खतरा: ग्रामीणों की सुरक्षा से खिलवाड़
मुदरा खुर्द से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है, जहां सड़क के बीचों-बीच पत्थरों और मिट्टी के ढेर डालकर रास्ता आंशिक रूप से बंद कर दिया गया है। यह स्थिति राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।.
मुदरा खुर्द के इस मार्ग पर अचानक बनाए गए अवरोध ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बिना किसी चेतावनी संकेत या बैरिकेड के सड़क पर पत्थर डाल दिए गए हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को खासतौर पर खतरा बना हुआ है।.
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह काम सड़क निर्माण या मरम्मत के नाम पर किया गया है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए और सड़क को सुरक्षित बनाया जाए।
.अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह लापरवाही किसी की जान भी ले सकती है।
.रिपोर्टर: Sunil Ahirwar