logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*सत्य पाल जैन ने दिया सौहार्द का संदेश, ईद की दी हार्दिक मुबारकबाद*

मनोज शर्मा, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के पूर्व भाजपा सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासालिसिटर सत्य पाल जैन ने शहरवासियों को ईद के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।
जैन पलसोरा कॉलोनी में एम.डी. खान एवं मुमताज अली द्वारा आयोजित ईद समारोह में शामिल हुए, जहां उन्होंने लोगों से मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। इसके पश्चात मनीमाजरा क्षेत्र से मोहम्मद युसूफ के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनके निवास स्थान पर भेंट कर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर जैन ने कहा कि ईद-उल-फितर केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, शांति और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें सभी धर्मों के लोगों के साथ मिलजुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहने और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

0
88 views

Comment