logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को मिला जागरूकता का संदेश, आत्मविश्वास और सुरक्षा पर दिया जोर

मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर

बिल्सी। महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नगर के हनुमान गढ़ी मंदिर, बदायूं बाईपास स्टैंड एवं देववाणी मंदिर परिसर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन केंद्र प्रभारी रचना देशवाल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई। टीम ने साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और उत्पीड़न जैसी समस्याओं से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 जैसी सेवाओं की जानकारी देकर उनके उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर केंद्र प्रभारी रचना देशवाल ने कहा कि किसी भी समस्या में घबराने के बजाय जागरूक रहना और अपने अधिकारों के प्रति सजग होना जरूरी है। महिला कांस्टेबल पूजा और प्रियांशी ने भी सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में आत्मरक्षा, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर बल दिया गया। इस दौरान कांस्टेबल राघवेन्द्र, विपिन कुमार सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

13
644 views

Comment