दिघौन , बेलदौर में आँधी, तुफान,बारीश व ओला वृष्टि के कारण किसानों का मक्का फसल हुआ नष्ट
मौसम विभाग का अलर्ट जमकर होगी बारिश, आंधी-पानी की सम्भावना
ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन न्यूज
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
20 मार्च की रात्रि बिहार राज्य के कई जिले में असमय आंधी ,तूफान बारिश व ओलावृष्टि होने से किसानों के फसलों की नुकसान होने की खबर है।
खगड़िया जिला के बेलदौर प्रखण्ड अंतर्गत दिघौन गाँव में असमय आँधी, तुफान वर्षा व ओलावृष्टि होने सें यहाँ के कई किसानों के खेतों के मक्का का फसस टूटकर गिर जाने से भारी नुकसान हो गया है।
गांव के हीं सुरेश मिस्त्री जब सबेरे - सबेरे अपने खेत में लगे मक्का का फसल देखने पहुंचा तो खेत में मक्का के फसल नुकसान होते हुए देखकर काफी निराश हो हो गये। गाँव के हीं और अन्य किसान तारो मिस्त्री, पिंटू कुमार साहनी,चनकिशोर मिस्त्री रोहित मिस्त्री, रुदल मिस्त्री महादेव मिस्त्री, गोवर्धन,मिस्त्री, कैलाश मंडस, प्रकाश मंडस, साहेब मंडल, साहेब मिस्त्री , जीतन मिस्त्री बबलू मिस्त्री, व गाँव के, अनेको किसानों का फसल आंधी - तुफान व बरीश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है ।
गाँव के ही किसान मो० रिजवान ने बताया कि साहुकार से व्याज पर रूपया लेकर इस बार बहुत ही आश लगाकर मक्का की 2 एकड़ खेती किया था जिसका मक्का फसल इस असमय खराब मौसम की मार के कारण पूरा फसल गिरने से नष्ट हो गया। गाँव के सभी क्षतिग्रस्त किसान सोच में पर गए हैं कि इस बार मक्का का फसल से काफी घटा होने की संभावना है । क्षतिग्रस्त किसान कृषि विभाग व सरकार से मुआवजे की आश लगा रहे है।
पटना मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में अररिया, बेगूसराय, दरभंगा, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल और वैशाली सहित कई जिलों में भीषण तूफान आने की संभावना है.
मौसम विभाग के अधिकारियों ने राज्यवासियों को सलाह दी है कि यदि वे बाहर हों तो तुरंत किसी मजबूत इमारत में शरण लें, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें, और खुले खेतों और जल स्रोतों से दूर रहें, और किसानों को सलाह दी जाती है कि स्थिति सामान्य होने तक खेतों में प्रवेश न करें.