logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*काँगड़ा पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी स्पैशल टीम ने दबोचे फरार तस्कर, पंजाब से लेकर पालमपुर तक बिछा था चिट्टे का जाल*

*काँगड़ा पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी स्पैशल टीम ने दबोचे फरार तस्कर, पंजाब से लेकर पालमपुर तक बिछा था चिट्टे का जाल*

कांगड़ा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। जनवरी माह में पकड़ी गई 35 ग्राम हैरोइन मामले की कड़ियां जोड़ते हुए पालमपुर पुलिस ने इस पूरे नैटवर्क का पर्दाफाश किया है और फरार चल रहे अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कांगड़ा पुलिस कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जनवरी महीने में पालमपुर पुलिस ने एक आरोपी को 35 ग्राम हैरोइन के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इस संदर्भ में पुलिस थाना पालमपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
तकनीकी विश्लेषण से मिला पंजाब का सुराग
गिरफ्तार किए गए आरोपी से पुलिस ने गहन पूछताछ की। मामले के तकनीकी विश्लेषण और बैंक ट्रांजैक्शन हिस्ट्री खंगालने पर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सुराग मिला। जांच में सामने आया कि इस नैटवर्क के तार पंजाब से जुड़े हैं और इसमें लक्ष्य पठानिया नामक युवक शामिल है। लक्ष्य मूल रूप से लुधियाना का रहने वाला है और वर्तमान में भामिन कलां (लुधियाना) में रह रहा था। पुख्ता सबूतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 16 मार्च को लक्ष्य पठानिया को पालमपुर से गिरफ्तार कर लिया।

18
819 views

Comment