logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम आमाघाट में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ गिरफ्तार आरोपी झारखंड निवासी मार्शल संगा और उसके दो साथियों पर थाना तमनार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपर

ग्राम आमाघाट में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ गिरफ्तार आरोपी झारखंड निवासी मार्शल संगा और उसके दो साथियों पर थाना तमनार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज
मामले में अफीम पौधे 60,326 नग, वजन 2,877 किलोग्राम तथा तैयार अफीम 3.02 किलोग्राम की जप्ती, कुल जप्त माल का वर्तमान मूल्य 2 करोड 5 लाख 10 हजार रूपये
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “ऑपरेशन आघात” के तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है”
रायगढ़, 21 मार्च, 2026 । थाना तमनार के ग्राम आमाघाट में अफीम की खेती मामले में तमनार पुलिस ने कल रात आरोपी मार्शल संगा निवासी खूंटी झारखण्ड हाल मुकाम ग्राम आमाघाट थाना तमनार के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।
जानकारी के अनुसार 19-20 मार्च की रात्रि तमनार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम आमाघाट खर्राघाट भैर नाला किनारे में स्थित भूमि पर मार्शल संगा निवासी ग्राम हड़म बनम थाना खूंटी जिला खूंटी झारखण्ड हाल मुकाम ग्राम आमाघाट थाना तमनार के द्वारा अवैध अफीम की खेती किया गया है । सूचना पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को मुखबीर सूचना से अवगत कराया गया । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) को कार्यवाही हेतु निर्देशित कर थाना प्रभारी पूंजीपथरा, लैलूंगा को भी स्टाफ के साथ मौके पर रवाना किया गया, पुलिस टीम द्वारा कल को ही ग्राम आमाघाट जाकर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान खेत में काम करने वाले दो व्यक्ति मौके से फरार हो गये, एक व्यक्ति मिला जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम मार्शल संगा पिता मिखएल संगा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम हड़म बनम थाना खूंटी जिला खूंटी झारखण्ड हाल मुकाम आमाघाट थाना तमनार जिला �

2
0 views

Comment