logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जहाज़पुर में ईदुलफितर की नमाज़ अदा, अमन-चैन की दुवा


जहाज़पुर। पवित्र त्योहार ईदुलफितर के मौके पर जहाज़पुर में मुस्लिम समुदाय द्वारा बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ नमाज़ अदा की गई। सुबह से ही ईदगाह और मस्जिदों में नमाज़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां तमाम इस्लामिक उम्मत ने देश में अमन, सुकून और भाईचारे की दुआ मांगी।
नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां बांटी। इस अवसर पर सामाजिक सौहार्द का सुंदर नजारा देखने को मिला।
इस बीच धीरज गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर मुस्लिम समाज को ईद की शुभकामनाएं दीं। वहीं अम्बेडकर विचार मंच के रामजस मीणा और उनके साथियों ने भी सभी को ईद की मुबारकबाद दी।
कार्यक्रम के दौरान सभी समुदायों के लोगों ने आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया, जिससे क्षेत्र में सौहार्द का माहौल बना रहा।

1
409 views

Comment