logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धार्मिक पैदल यात्रा उत्साह के साथ रवाना, गाजे-बाजे के साथ निकले भक्त सियाणा। (रामसिंह महेचा) कस्बा कोलरी (सियाणा) में रविवार को श्री सोनाणा खेतलाजी ए

धार्मिक पैदल यात्रा उत्साह के साथ रवाना, गाजे-बाजे के साथ निकले भक्त

सियाणा। (रामसिंह महेचा) कस्बा कोलरी (सियाणा) में रविवार को श्री सोनाणा खेतलाजी एवं जुनी धाम पैदल यात्रा संघ की ओर से श्रद्धा और भक्ति के साथ पैदल यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा सियाणा से जुनी धाम खेतलाजी के लिए रवाना हुई। यात्रा की शुरुआत सुबह 10:30 बजे गुलाल व मालाए पहनाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ भक्तों को विदा व रवानगी की ।
इस अवसर पर सियाणा, काणदर, नबी, भेटाला, आडवाडा, आकोली, दी गांव, देलदर, बिबलसर और मडगांव सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्त गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते हुए 52 वीरों के दर्शन के लिए रवाना हुए। पूरे वातावरण में भक्तिमय और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
पैदल यात्रा में शामिल प्रमुख भक्तों में पोनीदेवी, नारंगी देवी, कलाराम, भरत, कांकुदेवी, विजाराम, अपाराम, खेताराम, अर्जुन, दिनेश, पोला, भोपाजी, पिंटाराम (नबी), दिनेश भोपाजी (सियाणा), छगन भोपाजी (काणदर), अजाराम भोपाजी (काणदर), टेगा, भुबाराम (कोलरी) और भरत सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।
यात्रा के दौरान 18 मार्च 2026, बुधवार शाम 5:00 बजे एक स्थान पर श्री सोनाणा खेतलाजी एवं श्री ब्रह्माणी माताजी के संध्या दर्शन भी आयोजित किए जाएंगे।
संघ की ओर से यात्रा में पधारे सभी भक्तों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया गया।

सियाणा की आवाज़ रिपोर्टर रामसिंह महेचा सियाणा पत्रकार, Contact: 9869584777

6
992 views

Comment