logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं-बालिकाओं को किया गया जागरूक, आत्मविश्वास को बताया सफलता की कुंजी

मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर

बिल्सी। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को तहसील मार्ग पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन केंद्र प्रभारी रचना देशवाल के नेतृत्व में किया गया, जिसका उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की भावना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बच्चियों को महिला सुरक्षा कानूनों, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ एवं उत्पीड़न से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। केंद्र प्रभारी रचना देशवाल ने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में घबराने के बजाय सजग रहते हुए संबंधित विभागों से संपर्क करना चाहिए और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी देते हुए उनके उपयोग की प्रक्रिया भी सरल भाषा में समझाई। साथ ही आत्मरक्षा और आत्मविश्वास के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “आत्मविश्वास ही हर समस्या का पहला समाधान है।” इस अवसर पर महिला कांस्टेबल पूजा और प्रियांशी ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षा के साथ सामाजिक जागरूकता अपनाने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर कांस्टेबल राघवेन्द्र और विपिन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। संवाद

2
62 views

Comment