logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रमजान के आखिरी दिन और चांद रात में इफ्तार पार्टी का किया आयोजन और हाजियों का किया सम्मान

दौसा-महवा-ग्रामीण

महवा क्षेत्र के गांव खेड़ला बुजुर्ग में भाई प्रकाश सिंह साद ने रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जिसमें सभी मुसलमान भाइयो को रमजान के आखिरी दिन और बहुत ही खूबसूरत दिन अलविदा जुम्मा वाले दिन चाँद रात को फल,खजूर,शर्बत आदि से रोजा इफ्तार करवाया | उसके बाद मगरिब की नमाज पढ़कर मस्जिदों के इमाम साहबो ने अमन और चैन की दुआ करायी |

भाई प्रकाश ने इमाम साहबो का और हाजियो का साफ पहनाकर स्वागत सम्मान किया सभी मुसलमान भाइयों ने प्रकाश सिंह एवं गांव के पंच पटेलो का साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया एवम उपस्थित सभी लोगो ने आपस मे गले मिलकर ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी|

इस समय हम सबके बीच भूतपूर्व सरपंच शिवचरण साद, उम्मेद साद, लाला साद, रामेश्वर प्रसाद, नरेश हवलदार, देवेन्द्र, हाजी इब्राहीम (जिन्होंने 2025 में पैदल हज की), हाजी गनी, हाजी रमजानी, सतेन्द्र, आदर्श, हाजी नबाब और गांव के पंच पटेल उपस्थित थे |



सुबान खान

महवा दौसा राजस्थान

5
679 views

Comment