logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिसौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 629 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर

बदायूं। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिसौली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक तस्कर को 629 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3 लाख 15 हजार रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार एवं थाना निरीक्षक राजेंद्र पुंडीर के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धर्मेन्द्रपाल पुत्र जयवीर, निवासी ग्राम सिचौली, थाना बिसौली के रूप में हुई है। उसके कब्जे से नाजायज अफीम बरामद की गई, जिसके संबंध में थाना बिसौली पर मु0अ0सं0 105/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक देशराज सिंह अपनी टीम के साथ शामिल रहे। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया है। संवाद

13
598 views

Comment