पत्रकार संजय कुमार का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
जालौन। क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। यह आयोजन पत्रकार ब्रजेश उदैनिया के कार्यालय पर संपन्न हुआ, जहां पत्रकार साथियों और शुभचिंतकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
इस मौके पर केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया गया और सभी ने संजय कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्रजेश उदैनिया पत्रकार जी , भीम राजावत, शानू, अखिलेश सोनी, राजा व्लॉगर, बेटू उदैनिया (मामा जी),जी एम हुसैन अली पत्रकार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे
हंसी खुशी और अपनत्व भरे माहौल में मनाया गया यह आयोजन, आपसी एकता और पत्रकारिता के मजबूत रिश्तों की मिसाल बना।