logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोत नदी पर 14.38 करोड़ की लागत से बनेगा सेतु, बिल्सी क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

(मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर)

बिल्सी। विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के अंतर्गत ग्राम पंचायत शहजाद नगर से रजलामई संपर्क मार्ग पर स्थित सोत नदी पर बहुप्रतीक्षित सेतु निर्माण कार्य को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 14 करोड़ 38 लाख 34 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से इस मार्ग पर पुल के अभाव में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, खासकर बरसात के मौसम में आवागमन लगभग बाधित हो जाता था। कई बार लोगों को लंबा चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ता था। अब सेतु निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि समय और संसाधनों की भी बचत होगी।इस सेतु के बन जाने से शहजाद नगर, रजलामई समेत आसपास के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। यह परियोजना ग्रामीण अंचल को मुख्य मार्गों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने इस उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि यह सेतु क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है, जो वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगा और विकास की नई इबारत लिखेगा। स्थानीय लोगों ने भी इस निर्णय पर खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों और शासन का धन्यवाद किया है। क्षेत्र में अब सेतु निर्माण को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है और लोग इसके शीघ्र निर्माण की उम्मीद जता रहे हैं। संवाद

7
565 views

Comment