भक्ति का सैलाब, 451 कलशों के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन
सवाई माधोपुर (कुरेड़ी): सवाई माधोपुर जिले की कुरेड़ी पंचायत के बागोरा गांव में आज से 'श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ' का अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। भक्तिमय माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय कर दिया है।
भव्य कलश यात्रा और पुष्प वर्षा
भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच गांव में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान 451 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर मंगल गान किया। यात्रा के दौरान 'जय श्री राम', 'जय श्री कृष्ण' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से पूरा आसमान गूंज उठा। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।
कलश और पोथी की लगी 'बोली'
रात्रि में महात्मा ज्योतिबा फुले युवा टीम और गांव के पंच-पटेलों की मौजूदगी में कलश की बोली लगाई गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया:
बड़ा कलश: 32,000 रुपये (गौरी शंकर/रामस्वरूप माली)
घोड़ी: 21,000 रुपये (कन्हैया/सियाराम माली)
श्रीमद्भागवत कथा पोथी: 11,000 रुपये (रामबाबू/सीताराम)
ठाकुरजी: 10,500 रुपये (माखन/भजन माली)
कथा का समय और मुख्य वक्ता
आयोजन समिति और वार्ड पंच राजू ने बताया कि इस कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री कैलाश शास्त्री जी (बागोरा वाले) के श्रीमुख से किया जा रहा है।
समय: प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।
विशेष: कथा के पश्चात प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भोजन (प्रसादी) की व्यवस्था भी की गई है।
समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और धर्म लाभ लेने की अपील की है।