logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फतेहपुर में आधार कार्ड गिरोह का आरोप, हैदराबाद कनेक्शन की जांच की मांग*

फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र में आधार कार्ड से जुड़े एक कथित संगठित गिरोह का मामला सामने आया है, जिसमें हैदराबाद से संचालन और विदेशी फंडिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
मामले में मोहम्मद शबी, कोमल वर्मा, फिज़ा खातून, अमित, शहजादा, आदर्श सहित अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। आरोप है कि ये लोग शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लालच देकर उनके आधार कार्ड इकट्ठा करते थे और उन्हें हैदराबाद स्थित एक कैफे के पास भेजते थे। इसके बदले में संबंधित व्यक्तियों को 20 से 40 हजार रुपये तक दिए जाने की बात कही गई है।
इस प्रकरण में फिज़ा खातून ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मोहम्मद शबी ने उनके आपत्तिजनक वीडियो चोरी से बना लिए थे और बाद में उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। उनका आरोप है कि यदि वह आधार कार्ड हैदराबाद नहीं भेजतीं, तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी।
फिज़ा खातून ने यह भी आरोप लगाया कि हैदराबाद से आने वाला पैसा उनके बैंक खाते में मंगवाया जाता था, जिसे मोहम्मद शबी द्वारा नियंत्रित किया जाता था। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनके नाम पर राधा नगर थाने में धारा 115(2), 351(2) और 352 के तहत फर्जी तरीके से एफआईआर दर्ज कराई गई है।
धर्मांतरण से जुड़े आरोपों को भी उन्होंने पूरी तरह निराधार बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं न्यायालय में उपस्थित होकर सच्चाई सामने रखने का प्रयास कर रही हैं।
फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

0
0 views

Comment