प्रिया वस्त्रालय के दुकानदार की दबंगई, मामूली बात पर दलित महिला को बेरहमी से पीटा
📍 सलोन (रायबरेली)
सलोन कोतवाली क्षेत्र में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रिया वस्त्रालय के दुकानदार ने मामूली कहासुनी को लेकर एक दलित महिला को बेरहमी से पीट दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी हालत मरणासन्न बताई जा रही है।
पीड़िता की पहचान अनीता पत्नी रमेश, निवासी मटका गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दुकान पर किसी छोटी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दुकानदार ने अपना आपा खो दिया और महिला पर हमला कर दिया।
घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सलोन कोतवाली में तहरीर दी है।
परिजनों का आरोप है कि आरोपी दुकानदार रसूखदार है, जिसके चलते पुलिस कार्रवाई करने में आनाकानी कर रही है। मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।