logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

12 लाख का चोरी गया ट्रैक्टर व भूसा मशीन विदिशा जिले की ग्यारसपुर थाना पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में किया बरामद।


विदिशा जिले के थाना ग्यारसपुर क्षेत्र अंतर्गत फरियादी पारेख पिता गुलाब खांन उम्र 40 वर्ष निवासी ग्यारसपुर द्वारा दिनांक 19.03.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 17.03.2026 से 18.03.2026 के मध्य अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर के सामने से एक न्यू होलेण्ड ट्रैक्टर (क्र. MP 40 ZE 3585) एवं एक भूसा बनाने की मशीन चोरी कर ली गई। चोरी गए मशरूका की कुल कीमत लगभग 12,00,000 रुपये है।

*पुलिस की कार्रवाई:*
उक्त सूचना पर थाना ग्यारसपुर में अपराध क्रमांक 52/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपियों एवं चोरी गए मशरूका की तलाश प्रारंभ की गई।

*विभिन्न क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया:*
सघन तलाश एवं तकनीकी जांच पुलिस टीम द्वारा ग्यारसपुर, निचरोन, इंदरवास, चिरावटा, विधवासन, गंजबासौदा, बागरोद चौराहा एवं त्योंदा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तथा 60 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आसपास के जिलों में भी सूचना प्रसारित की गई।

पुलिस द्वारा मौके से चोरी गए ट्रैक्टर एवं भूसा मशीन बरामद कर सफलता प्राप्त की
विवेचना के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम बीना क्षेत्र पहुंची, जहां रेलवे अस्पताल के पास एक ट्रैक्टर एवं भूसा मशीन संदिग्ध अवस्था में जाती दिखाई दी। पुलिस की मौजूदगी का आभास होते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा मौके से चोरी गया ट्रैक्टर एवं भूसा मशीन बरामद कर विधिवत जप्त किया गया, जिसकी कुल कीमत लगभग 12 लाख रुपये है।

आरोपी की तलाश जारी
घटना में शामिल अज्ञात आरोपी की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी ग्यारसपुर निरीक्षक गोकुल अजनेरिया, सउनि. दुर्गाशंकर मांझी, प्रआर. विमल चौहान, आरक्षक देवेन्द्र शाक्य एवं आरक्षक जय श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही।

3
69 views

Comment