logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फगवाड़ा में दलित संगठनों की संयुक्त बैठक, संविधान चौक को लेकर फिर उठी मांग

रिपोर्ट: पीयूष सोनी, फगवाड़ा में आज सभी दलित संगठनों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य मुद्दा शहर के “भारतीय संविधान चौक” से जुड़ा रहा। यह मामला वर्ष 2018 से लगातार चर्चा में बना हुआ है।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2018 में उस समय के पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा संविधान चौक का प्रस्ताव पास कर स्थानीय निकाय मंत्री को भेजा गया था, लेकिन उस समय यह मुद्दा पूरा नहीं हो सका।
संगठनों ने वर्तमान पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि जब उनके कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें लगी हैं, तो संविधान चौक को लेकर ठोस कदम क्यों नहीं उठाया जा रहा।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि दलित संगठन शहीद भगत सिंह के नाम पर किसी चौक के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा का चौक काफी बड़ा है और जालंधर की ओर जाने वाले हिस्से में भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की जा सकती है, जिससे किसी को कोई आपत्ति नहीं होगी।
संगठनों की मुख्य मांग है कि लुधियाना की ओर जाने वाले मार्ग पर पहले से लगे “भारतीय संविधान चौक” के बोर्ड के स्थान पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से चौक स्थापित किया जाए और उनकी प्रतिमा भी लगाई जाए।
बैठक के अंत में सभी संगठनों ने समाज से अपील की कि 24 तारीख को सुबह 11 बजे डॉ. अंबेडकर पार्क में एकत्रित हों। इसके बाद सभी संगठन मिलकर स्थानीय प्रशासन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे।
बैठक में “जय भीम, जय भारत” के नारों के साथ अपनी मांगों को दोहराया गया।

37
691 views

Comment