logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टीकुरी (प्रयागराज-मिर्जापुर रोड) पर “बाबा स्वीट्स एंड चाय नाश्ता” का भव्य उद्घाटन

प्रयागराज (मेजा): टीकुरी क्षेत्र में प्रयागराज-मिर्जापुर रोड पर स्थित “बाबा स्वीट्स एंड चाय नाश्ता” का भव्य उद्घाटन समारोह आज हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मेजा विधायक संदीप पटेल एवं समाजवादी पार्टी विधानसभा अध्यक्ष विजय राज यादव रहे। दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया और व्यवसाय की सफलता एवं उन्नति की कामना की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में अभय राज यादव, उमा शंकर यादव, पृथ्वी पाल यादव, उदय बहादुर यादव, पंच बिहारी यादव, दिलीप सोनकर, प्रदीप पटेल, रवि पटेल सहित समाजवाद

दुकान संचालक पंकज यादव ने बताया कि उनकी पूर्व में दुकान काशी प्रसाद इंटर कॉलेज के सामने स्थित थी, लेकिन रेलवे परियोजना के अंतर्गत भूमि आने के कारण उन्हें वहां से दुकान हटानी पड़ी। इसके बाद उन्होंने टीकुरी में नई जगह पर दुकान स्थापित की, जिसका आज विधिवत उद्घाटन किया गया।

स्थानीय लोगों ने नई दुकान खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे क्षेत्र के लिए सुविधाजनक बताया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

3
88 views

Comment