logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

“श्री राम पर्व के अंतर्गत अयोध्या में नौ दिवसीय अवधी शैली सुंदरकांड पाठ का भव्य शुभारंभ”


“श्री राम पर्व के अंतर्गत अयोध्या में नौ दिवसीय अवधी शैली सुंदरकांड पाठ का भव्य शुभारंभ”

अयोध्या





मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन जन्मोत्सव राम नवमी के शुभ अवसर पर वशिष्ठ फाउंडेशन, श्री अयोध्या फाउंडेशन तथा पंडित ज्वाला प्रसाद संगीत शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में नौ दिवसीय सुंदरकांड पाठ का आयोजन अयोध्या परिक्षेत्र में अवधी शैली में भव्य रूप से किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक आयोजन को “श्री राम पर्व” नाम दिया गया है।
अयोध्या के सुप्रसिद्ध मंदिर श्री कनक भवन में जिस पारंपरिक अवधी शैली में सुंदरकांड पाठ किया जाता है, उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह आयोजन किया जा रहा है, जिससे भक्तों को भक्ति एवं संगीत का अद्भुत संगम अनुभव हो सके।
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन दिवस पर यह पाठ 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित मंत्रेश्वर महादेव, गिरिजा कुंड, जनौरा में शुद्ध, सुव्यवस्थित एवं भक्ति भाव से परिपूर्ण संगीतात्मक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर श्रीराम पर्व की कार्यक्रम श्रृंखला में पूज्य महंत श्री गिरीश पति त्रिपाठी जी (महापौर, अयोध्या), ई. रवि तिवारी, श्रीनिवास शास्त्री, डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र, पार्षद प्रतिनिधि गौरव सिंह, डॉ. शिव शंकर सिंह, त्रिलोकीनाथ दुबे, कृष्ण कुमार तिवारी, कपिल देव शुक्ला, बृजेश सिंह, शिवम सिंह, रोहित दुबे, महेश मौर्या, राहुल पांडे, मनीराम, अशोक साहू, अंगद, विवेक शुक्ला, चन्द्र शेखर तिवारी, बृजमोहन, विवेक पाण्डेय ‘रुद्राक्ष’, प्रवीण सिंह सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि श्री राम पर्व के अंतर्गत आगामी दिनों में अयोध्या के विभिन्न स्थलों पर सुंदरकांड पाठ एवं अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे जनमानस में धर्म, संस्कृति एवं भक्ति भाव का व्यापक प्रसार हो सके।

1
0 views

Comment