मिर्जापुर में गैस एजेंसियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, छापेमारी से मचा हड़कंप
मिर्जापुर में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक
मिर्जापुर में गैस एजेंसियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, छापेमारी से मचा हड़कंप
मिर्जापुर में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के संयुक्त निर्देशन में गैस एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र के नेतृत्व में चंदईपुर स्थित अस्मिता गैस गोदाम पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में डीएसओ संजय प्रसाद, कोतवाली देहात पुलिस, सप्लाई इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
छापेमारी के दौरान प्रशासन ने गैस वितरण व्यवस्था की जांच की और मौके पर ही 313 गैस सिलेंडर होम डिलीवरी के लिए भेजे गए। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि उपभोक्ताओं तक समय से गैस पहुंचे और किसी प्रकार की कालाबाजारी न हो।
साथ ही नायब तहसीलदार सदर सुरेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारियों को शहर और देहात की गैस एजेंसियों पर लगातार निगरानी और छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने विंध्यवासिनी गैस एजेंसी को सख्त चेतावनी दी है कि यदि कालाबाजारी में लिप्त पाए गए तो सीधे एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
सख्त संदेश:
जिला प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी तरह की कालाबाजारी या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई तय