logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रेलवे ठेका मजदूर यूनियन की शिवपुर में बैठक संपन्न

शिवपुर वाराणसी ।। रेलवे ठेका मजदूर यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक शिवपुर रेलवे स्टेशन गेट नंबर 10 पर संपन्न हुई । मजदूरों को समान काम का समान वेतन , रेलवे में ठेकेदारी प्रथा के अंतर्गत मजदूरों को अस्थाई से स्थाई करने पर चर्चा हुई। रेलवे ठेका मजदूर यूनियन के महामंत्री श्री बाबूलाल राजभर जी ने कहा कि हम सभी मजदूर 15 से 20 वर्षों से विभिन्न रेलवे स्टेशन और रेलवे लाइन पर काम कर रहे हैं। चाहे कितनी भी भीषण गर्मी हो या कड़ाके की सर्दी या बरसात का मौसम हम मजदूर नियमित रुप से बिना किसी रोक-टोक के ठेकेदारो और रेलवे अधिकारियों की देख रेख में कार्य कर रहे हैं। रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड ,श्रम मंत्रालय हर जगह हम लोग की फाइल पहुंच चुकी है और अपने लक्ष्य की तरफ पहुंच चुके हैं। मैंने कोशिश की है और मुझे यकीन है हम अपने अधिकारों को लेकर रहेंगे । हमारे ऊपर तमाम परेशानियां आई लेकिन हम डटे रहे । आगे भी परेशानियां आयेंगी तो हम सब हंसते-हंसते मिलकर उसे परेशानी को सहेंगे । उत्तर प्रदेश बिहार के लाखों रेलवे ठेका मजदूर है । यह मजदूर रेलवे में 4 जोन हाजीपुर जोन, प्रयागराज जोन ,गोरखपुर जोन और पूर्वी रेलवे कोलकाता में काम कर रहे हैं । लेकिन किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिल रही है बैठक के माध्यम से हम भारत सरकार से कहना चाहते हैं , आग्रह करते हैं करते हैं कि सरकार हमारी मांगों को पूरा करें ।मजदूर भारत की रीढ़ की हड्डी है , मजदूरों के बिना कोई भी कार्य असंभव है ।भारत में के मजदूर देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा रहे हैं ।कोई भी कल कारखाना, हवाई जहाज से लेकर साइकिल तक बनाने वाला मजदूर ही है । सरकार से हम विनम्र निवेदन करते हैं कि हम मजदूरों को न्याय दिलाने कि कृपा करे। मजदूरों को समान काम का समान वेतन , रेलवे में ठेकेदारी प्रथा के अंतर्गत मजदूरों को अस्थाई से स्थाई करने का आदेश देने की कृपा करें। बैठक में मुख्य रूप से विकास कुमार वर्मा, जयप्रकाश यादव, जगदीश गुप्ता, गौतम दास ,राम प्रीत राजभर, मनोज राम ,नंद जी ,राजू पासवान, लल्लन चौहान, संजू राम, शिवपूजन राम ,सर्वेश कुशवाहा, दिनेश इत्यादि बहुत से मजदूर उपस्थित थे बैठक का संचालन जय प्रकाश यादव जी ने किया।

0
312 views

Comment