logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारत में भी गैस पर असर पड़ सकता है.आसमान छूएंगे LPG GAS के दाम! ????


जिसका सबसे ज्यादा डर था, वही हो गया. ईरान ने अब कतर की सबसे बड़ी गैस फैसिलिटी पर सीधा अटैक कर दिया है. दुनिया के सबसे बड़े एलएनजी उत्पादक कतर एनर्जी की रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों ने हमला किया. इससे कतर एनर्जी ने तुरंत अपना पूरा LNG उत्पादन रोक दिया. बुधवार को इस फैसिलिटी में आग की लपटें देखी गईं. ईरान ने कतर को और भी अटैक की धमकी दी है. अगर ऐसा होता है तो भारत में भी गैस पर असर पड़ सकता है.

कतर के गैस हब पर मिसाइल हमला हुआ है. कतर के अहम एलएनजी यानी लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) प्लांट में आग लग गई. रास लफान कॉम्प्लेक्स कतर की सबसे अहम गैस सुविधाओं में से एक है. रास लफान कॉम्प्लेक्स पर हुए मिसाइल हमले ने पूरे मध्य पूर्व और वैश्विक ऊर्जा बाजारों में हलचल मचा दी है.
यहाँ से पूरी दुनिया को गैस सप्लाई होती है। अगर यहाँ उत्पादन रुकता है, तो वैश्विक बाजारों में गैस की कमी होना तय है।
बुधवार को लगी आग और ड्रोन हमलों के कारण उत्पादन ठप होना, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों को आसमान पर पहुँचा सकता है।
अब इसका असर सबसे अधिक भारत पर पड़ेगा. कारण कि कतर भारत का सबसे बड़ा गैस सप्लायर है. भारत सबसे अधिक गैस कतर से ही लेता है. इसे यूं समझें कि करीब 47 फीसदी गैस का आयात कतर से होता है. भारत हर साल करीब 27 मिलियन टन एलएनजी आयात करता है. इसमें कतर से 47 फीसदी यानी करीब 12-13 मिलियन टन प्रति साल आता है. भारत में एलपीजी यानी घरेलू रसोई गैस (LPG) का बड़ा हिस्सा LNG से जुड़ा है. कतर से आने वाली सस्ती गैस अगर महंगी हो गई तो सिलेंडर की कीमत भी बढ़ने का खतरा है।भारत में इस्तेमाल होने वाली LPG का एक बड़ा हिस्सा आयातित LNG से प्रोसेस होकर आता है। सप्लाई कम होने से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ सकती हैं।

0
411 views

Comment