संतकबीरनगर : मगहर NH-27 पर दर्दनाक हादसा, कंबाइन मशीन पुल से गिरी — 1 की मौत, 2 घायल
#संतकबीरनगर : मगहर NH-27 पर दर्दनाक हादसा, कंबाइन मशीन पुल से गिरी — 1 की मौत, 2 घायल
संत कबीर नगर के मगहर स्थित NH-27 पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार कंबाइन मशीन अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी।
इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।