logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* *20- मार्च - शुक्रवार*


👇
*==========================*

*ईरान बोला- अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को नुकसान पहुंचाया: हमले का वीडियो जारी किया; नेतन्याहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- अभी मैं जिंदा हूं*

*शेयर बाजारों में कोहराम: ईरान युद्ध के चलते आर्थिक मोर्चे पर यूरोप से एशिया तक खलबली, कई देशों का बजट बिगड़ा*

*1* जंग के चलते क्रूड दोगुना, 146 डॉलर पहुंचा, पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है; हमले से कतर का प्लांट बंद, यूरोप में गैस की कीमत 30% बढ़ी

*2* ईरानी हमलों से कतर की LNG सप्लाई की 17% क्षमता ठप- 20 अरब के नुकसान का अनुमान

*3* सरकार बोली- सिलेंडर की पैनिक बुकिंग में कमी, ऑनलाइन बुकिंग बढ़कर 94% तक पहुंची; अमेरिका से LPG की सप्लाई हो रही, कीमतों में बढ़ोतरी नहीं

*4* पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध को लेकर दुनिया के बड़े देशों ने चिंता जताई है। ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने हमलों की निंदा की है, जबकि संयुक्त राष्ट्र ने अमेरिका, इस्राइल और ईरान से युद्ध रोकने की अपील की है। ऊर्जा ठिकानों पर हमलों से हालात और गंभीर हो गए हैं।

*5* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार से गुरुवार के बीच दुनिया के पांच राष्ट्राध्यक्षों से बात की। बुधवार को कुवैत के क्राउन प्रिंस से तो गुरुवार को ओमान के सुल्तान, जॉर्डन, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, और मलेशिया के पीएम से पश्चिम एशिया संकट की गंभीर स्थिति पर चर्चा की। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।

*6* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर से बातचीत कर ईद की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में ऊर्जा ढांचे पर हमलों की निंदा की। उन्होंने कतर के साथ एकजुटता जताते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित आवागमन पर जोर दिया। साथ ही भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए कतर का धन्यवाद किया।

*7* भागवत बोले- RSS को 86 संभागों में बांटेंगे, लेकिन काम का तरीका नहीं बदलेगा; कहा- बयान गलत तरीके से दिखाने वालों पर हंसी आती है

*8* अस्वीकार्य और चिंताजनक: पश्चिम एशिया में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों पर विदेश मंत्रालय का बयान आया सामने

*9* गुजरात- सूरत में ₹2.38 करोड़ के नकली नोट पकड़े, आश्रम में छापे जा रहे थे, योग टीचर क्रिप्टो में पेमेंट कर चीन से कागज मंगाता था

*10* दिल्ली अग्निकांड शोकसभा में BJP-AAP कार्यकर्ताओं में झड़प, धक्कामुक्की हुई, कुर्सियां फेंकी; केजरीवाल बोले- भाजपा के लोगों ने पीड़ितों से मिलने से रोका

*11* ईरान युद्ध का असर: बोतलबंद पानी पीना महंगा, 11 फीसदी तक बढ़ी कीमत; प्लास्टिक लागत बढ़ने से कंपनियों पर दबाव

*12* श्मशान में अचानक हिलने लगा मुर्दा, जीवित को मृत बताने पर डॉक्टर तलब; राजस्थान में गजब कारनामा

*13* पश्चिम एशिया पर दुनिया ने जताई चिंता, स्टार्मर बोले- युद्ध खत्म करना ही सही; यूएन ने भी दी चेतावनी

*14* बस कुछ दिनों का और बचा युद्ध! नेतन्याहू ने दिए संकेत, कहा- अब ईरान नहीं बना पाएगा मिसाइल,मैं अभी जिंदा हूं': लाइव आकर नेतन्याहू बोले- ईरान की परमाणु क्षमता खत्म,

*15* मौसम का महाअलर्ट: देश के 19 राज्यों में आंधी का 'रौद्र रूप' मचाएगा तबाही, बेमौसम बारिश से फसलों पर मंडराया संकट
*==========================*

0
0 views

Comment