पाकिस्तान: कराची में भारी बारिश और आंधी-तूफान से कम से कम 19 लोगों की मौत
कराची: 20 मार्च (भाषा) पाकिस्तान के कराची में भारी बारिश और आंधी-तूफान से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई।
बुधवार रात भारी बारिश होने और तेज हवाएं चलने के कारण मकानों की छतें तथा दीवारें ढह गईं, जगह-जगह पेड़ और साइनबोर्ड गिर गए।