logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गायत्री महामंत्र जाप से गूंजा विद्यालय परिसर, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

प्रेस नोट

रुठियाई। आज रुठियाई नगर स्थित लक्ष्मी कॉन्वेंट स्कूल में आध्यात्मिक वातावरण के बीच 24,000 गायत्री महामंत्र जाप का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर रुठियाई नगर के अनेक श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके पश्चात सामूहिक रूप से गायत्री महामंत्र का जाप किया गया। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने श्रद्धा व भक्ति के साथ मंत्र जाप में भाग लिया।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा लोगों में एकता और सद्भाव की भावना मजबूत होती है।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण किया गया। उपस्थित लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे अत्यंत प्रेरणादायक और पुण्यदायी बताया।

5
1119 views

Comment