logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*फाउंडेशन की मुख्य संस्थापिका श्रीमती भगवती देवी व श्रीमती पवन देवी सुराणा ने किया प्याऊ का उद्घाटन -सच की कलम ✍🏻 अजमेर

पीयूष सुराणा
सच की कलम ✍🏻 अजमेर!
9928332955

20/03/2026 (शुक्रवार)
फाउंडेशन के संस्थापक श्री महेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि "मां भगवती फाउंडेशन"पंचशील माकड़वाली रौड के नेतृत्व में सरपंच का बाडिया किंग जॉर्ज स्कूल के पास (शिव रेजिडेंसी के नजदीक)"हे मां सुसवाणी स्टोर" पर जरूरत मंद व्यक्तियो को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए प्याऊ का उद्घाटन श्रीमती भगवती देवी और श्रीमती पवन देवी सुराणा ने फीता काटकर विधि विधान से किया। भगवती देवी का माला पहनाकर स्वागत सजनी देवी ने किया। पवन देवी सुराणा का माला पहनाकर स्वागत ललिता जोशी ने किया। इस अवसर पर घनश्याम पंचोली,करतम मीणा,ओमप्रकाश सेन का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
समाज सेवी पीयूष सुराणा ने संस्था का उद्देश्य बताते हुए कहा कि पक्षियों के लिए जल्द ही परिंदे वितरित किए जाएंगे। अभी एक प्याऊ का उद्घाटन हुआ है इसी तरह जगह जगह प्याऊ लगाई जाएगी। और संस्था के नेतृत्व में गरीब,असहाय, दिव्यांग जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए संस्था तत्पर रहेगी। प्याऊ ओमप्रकाश सेन की सहमति से उनके घर के बाहर लगाई गई। फाउंडेशन के सदस्यों ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में हीना बाईसा,श्रेयांस सुराणा,विजय सेन,गौरव मिरवानी,कमल चौहान,मुकेश जोशी,राजीव सिंह कछावा,नरपत सिंह,सत्येंद्र जैन,गौरव जोशी,अंकित जैन, ललिता जोशी, राजीव मेहता,चंद्र खत्री,मुकेश मौर्य,अर्हम सुराणा,विशाल जैन,ईशान सेन,भाव्यम सुराणा,खुशी सुराणा, इत्यादि मौजूद रहे।

12
2685 views

Comment