भारत की मा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का अयोध्या आगमन पर भव्य स्वागत
अमन वर्मा सावंददाता
भारत की मा.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के अयोध्या धाम आगमन पर सांकृतिक स्वागत की विशेष तैयारी की गई थी । उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक संपदा समृद्ध प्रदेश है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लोक नृत्य अत्यंत लोकप्रिय है जिनकी प्रदेश में समृद्ध परंपरा है।दिनांक 19 मार्च 2026 को महामहिम राष्ट्रपति जी के अयोध्या आगमन के अवसर पर संस्कृति विभाग द्वारा अयोध्या एयरपोर्ट से श्री राम मंदिर तक के मार्ग पर निर्मित सांस्कृतिक मंचो पर लोक कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से अभिनंदन किया। सांस्कृतिक मंचों पर उत्तर प्रदेश की विविध लोक विधाओं—फरूवाही लोक नृत्य, थारू लोक नृत्य, कहरवा लोक नृत्य, वनटांगिया लोक नृत्य, ढेढिया लोक नृत्य, बधावा लोक नृत्य, मयूर लोक नृत्य, डमरू एवं शंख वादन की प्रस्तुतियां विशेष रूप से आकर्षण में रही प्रदेश के लोक कलाकारों ने भाव पूर्ण प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक परम्परा को समृद्ध बनाया।