कलेक्टर ने बानमौर तहसील का किया औचक निरीक्षण
मार्च माह को दृष्टिगत रखते हुए राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर
कलेक्टर ने बानमौर तहसील का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने बुधवार को बानमौर तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में लंबित राजस्व प्रकरणों की स्थिति का गहन अवलोकन किया तथा उनके त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने विशेष रूप से नामांतरण, बटवारा एवं सीमांकन जैसे महत्वपूर्ण प्रकरणों को प्राथमिकता देते हुए मार्च माह के अंत तक शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश तहसीलदार को दिए।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय में संधारित अभिलेखों एवं फाइलों का रीडर के माध्यम से परीक्षण किया गया। जिन प्रकरणों में त्रुटियां पाई गईं, उन्हें शीघ्र सुधारने एवं आवश्यक पूर्ति करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर तहसीलदार श्रीमती कल्पना कुशवाह, कलेक्टर रीडर श्री चैतन जायसवाल सहित तहसील कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh