logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मां बेटे की सनसनीखेज हत्या करने वाला हत्यारा चढ़ा पुलिस के हत्थे, प्रेमप्रसंग में दिया घटना को अंजाम

प्रतापगढ़। अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर गांव में 16 मार्च की रात निर्माणधीन मकान में हुई मां बेटे के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा अंतू थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही एवं स्वाट टीम द्वारा एकत्रित साक्ष्यों सबूतों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हुई।
गांव का ही रहने वाला रणबहादुर मौर्य निकला शिवपति और उसके 13 वर्षीय बेटे औरभ का कातिल।
मृतका शिवपति को किसी अन्य से वीडियो काल पर बात करते देख बौखला गया रणविजय, इसी आवेश में उसने कुदाल से महिला पर हमला बोल दिया,
पास सो रहे बेटे ने पूरी घटना देख ली थी इसलिए उसने उसकी भी कुदाल से उसकी हत्या कर दी।
महिला और रणविजय में प्रेम प्रसंग चल रहा था, घटना स्थल पर मिले महिला के मोबाइल से खुला घटना का राज।
इससे पूर्व परिजनों ने पड़ोसियों पर जमीनी विवाद में घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया था।
लेकिन जिस तरह की मां बेटे की निर्मम हत्या हुई थी उससे पुलिस को इसमें अलग ही एंगल नजर आ रहा था।
गहन छानबीन तथ्यों की पड़ताल और परिस्थितिजन्य सबूतों के आधार पर हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके इस घटना का खुलासा किया।

22
666 views

Comment