logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बैंकर्स शासन की योजनाओं में शत-प्रतिशत ऋण वितरण सुनिश्चित करें - कलेक्टर

बैंकर्स शासन की योजनाओं में शत-प्रतिशत ऋण वितरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर

कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने बुधवार अपराह्न में जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित कर विभिन्न बैंकर्स को शासन की योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने सभी बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों में शत-प्रतिशत ऋण वितरण (डिस्बर्समेंट) सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन द्वारा आवंटित बजट का पूर्ण रूप से सदुपयोग हो सके।
उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME), प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) तथा अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित योजनाओं में प्राथमिकता के साथ प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान पाया कि State Bank of India, Central Bank of India, Punjab National Bank, UCO Bank, Punjab & Sind Bank तथा Indian Bank की प्रगति अपेक्षाकृत संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर उन्होंने संबंधित बैंकर्स को कार्य में गति लाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल सके।
बैठक में एलडीएम श्री सिद्धार्थ कुमार, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक, उद्योग, नगर निगम, जिला पंचायत, पशुपालन, पिछड़ा वर्ग विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

20
821 views

Comment