logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रिपोर्टर आशीष कुमार, भागलपुर में त्योहारों का सुपर प्लान समीक्षा भवन में DM,SSP की बड़ी बैठक ईद चैती छठ और रामनवमी पर सुरक्षा सख्त।,

भागलपुर: आगामी त्योहारों—ईद, चैती छठ, रामनवमी और दुर्गा पूजा को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आज समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, नगर आयुक्त और अनुमंडल पदाधिकारियों समेत शांति समिति के सदस्य शामिल हुए।
बैठक में समिति के सदस्यों ने साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव, पानी और बिजली की निर्बाध आपूर्ति को लेकर अपने सुझाव दिए। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि छठ घाटों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि गंगा का पानी नीचे चले जाने के कारण घाटों पर पानी भरकर कृत्रिम व्यवस्था की जाएगी ताकि छठ व्रतियों को कोई परेशानी न हो।
DM ने स्पष्ट किया कि रामनवमी के जुलूस के लिए पूर्व अनुमति (Permission) लेना अनिवार्य होगा और डीजे (DJ) पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को तेज रफ्तार वाहन चलाने से रोकें और हेलमेट पहनना सुनिश्चित करवाएं।
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि होली की तरह ही आगामी त्योहारों में भी पुलिस मुस्तैद रहेगी। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल गश्ती टीम का गठन कर दिया गया है। एसएसपी ने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी जुलूस या कार्यक्रम में संवेदनशील नारे या भड़काऊ गाने बजाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा, एसडीओ विकास कुमार और एसडीपीओ अजय कुमार चौधरी ने भी कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ,

24
1344 views

Comment