हमीरपुर: फर्जी पोस्ट से बदनाम करने की साजिश के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
हमीरपुर। रिहुंटा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य रामजीवन यादव को कथित साजिश के तहत फर्जी पोस्ट और एडिट की गई न्यूज कटिंग के माध्यम से बदनाम करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर एक लड़की के साथ दुष्कर्म जैसी झूठी खबर बनाकर प्रसारित की जा रही है, जिससे उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि इस मामले में उनसे 8 लाख रुपये की मांग भी की गई है। इसे आगामी चुनाव से पहले उनकी राजनीतिक छवि खराब कर उन्हें चुनाव से दूर करने की साजिश के रूप में देखा जा रहा है।
इस पूरे प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर में जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पार्टी नेताओं ने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर किसी की छवि खराब करना गंभीर अपराध है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर ऐसे असामाजिक तत्वों को उजागर करने की मांग की, ताकि भविष्य में किसी भी सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान न पहुंचे।