ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ेगी बस सेवा
#हरदोई में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन के तहत गांवों से ब्लाक व तहसील स्तर पर चलेंगी बसें
हाईवे व मुख्य मार्गो की झाड़ियों की कड़ाई/छटाई का कार्य एक सप्ताह में करायें-सीडीओ
ई रिक्शें निर्धारित रूट पर ही चलवायें एवं उल्लघंन करने वालों पर कार्यवाही-सान्या छाबड़ा
ओवर लोड व ओवर हाईट सामान लेकर चलने वाले वाहनों के पंजीयन निरस्त करें-सीडीओ
रिपोर्ट: Hariom mishra
#हरदोई: आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में आहूत की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि हाईवे एवं मुख्य मार्गो की झाड़ियों की कटाई/छटाई का कार्य संबंधित विभाग अपने-अपने मार्गो पर एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। ई रिक्शों को तय रूट पर चलाने के संबंध में सीडीओ ने यातायात निरीक्षक को निर्देश दिये कि ई रिक्शों को निर्धारित रूट पर ही चलवायें तथा उल्लघंन करने वाले चालकों पर कार्यवाही करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने एआरटीओ को निर्देश दिये अभियान चलाकर प्रतिदिन सौ ई रिक्शों पर ‘बार कोड’ लगवाना सुनिश्चित करें और ओवर लोड एवं ओवर हाईट सामान लेकर चलने वाले ट्रक, टैक्टर/ट्राली व अन्य वाहनों का चालान करने के साथ ही वाहन का पंजीयन निरस्त करें तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु दुर्घटना बाहुल स्थानों पर साईनेज लगवायें। बैठक में सीडीओ ने उपस्थित बस एसोसियन पदाधिकारियों से कहा कि जनपद में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन के तहत गांवों से ब्लाक व तहसील स्तर पर 15 से 28 सीटर बसे 10 वर्ष के अनुबंध पर चलायी जायेगी, ग्राम परिवहन के तहत बस चलाने के इच्छुक बस मालिक 28 मार्च 2026 तक परिवहन कार्यालय में आवेदन करें। बैठक में एआरटीओ, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी, एआरएम रोडवेज, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
#हरदोई