बानसूर में बाबा श्याम की निकली झांकी, पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
बानसूर में बाबा श्याम की निकली झांकी, पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
बानसूर में श्री श्याम सुमन मंडल के
तत्वावधान में बाबा श्याम जी की झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झांकी जमनानली स्थित श्री श्याम मंदिर से शुरू होकर मैन बाजार होते हुए श्री श्याम मंदिर तक पहुंची जहां जगह जगह झांकी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तथा सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। श्री श्याम सुमन मंडल अध्यक्ष धारासिंह यादव ने बताया कि रात्रि को बाबा श्याम जी का विशाल जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर निरंजन गोयल, अनूप बोहरा, अवनिश गोयल, अशोक सैनी, आशू ऐरन, सोनू शर्मा, राजेंद्र अग्रवाल सहित श्री श्याम सुमन मंडल के सदस्य तथा ग्रामीण मौजूद रहे।