logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भजनिया गांव में श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन

मोहम्मदगंज (पलामू)।झारखंड
प्रखंड के भजनिया गांव में श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ के 7वें अधिवेशन का भव्य आयोजन वर्ष 2026 में किया जा रहा है। इस पावन आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।इस मौके पर श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया है।अंतराष्ट्रीय कथा वाचिका पूज्य देवी कृष्णप्रिया जी (वृंदावन) के द्वारा कथा कही जाएगी।20 मार्च से 26 मार्च 2026 तक प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा वाचन का आयोजन अपराह्न 3:30 बजे से 6:30 बजे तक किया जाएगा। वहीं, श्री रामचरितमानस का पाठ प्रतिदिन प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संपन्न होगा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष बिपिन बिहारी सिंह उर्फ मंटू सिंह ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में दूर-दूर से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
समिति द्वारा सभी धर्मानुरागी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे इस पावन कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करे और पुण्य के भागी बने।

0
0 views

Comment