logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फतेहपुर पुलिस का फ्लैग मार्च त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील संवाददाता- अभय पाण्डेय

फतेहपुर जनपद में नवरात्रि और रमजान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। क्षेत्राधिकारी थरियांव और हथगाम थाना प्रभारी संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गुरुवार शाम को यह मार्च निकाला गया। हथगाम थाना के छिवलहा चौकी इंचार्ज उत्कर्ष मिश्रा ने मय थाना प्रभारी समेत थानों के पुलिस बल ने कस्बा छिवलहा, नवाबगंज , व समस्त कई कस्बे व गांवों में पैदल मार्च किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना और उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने के लिए प्रोत्साहित करना था।

26
1229 views

Comment