ग्राम पेलखु में 551 कलशों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई
भक्ति के रंग में रंगा गांव पेलखू,551 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा।
बृहस्पतिवार को गोवर्धन के निकटवर्ती गांव पेलखू में पथवारी माता मंदिर से दिव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। माता के मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन दिनांक 19 मार्च से निस्वार्थ संत श्री त्यागी जी बाबा के सानिध्य में किया जा रहा है गांव में भक्ति का माहौल बना हुआ है गांव की गलियों में उत्सव जैसा माहौल का नजारा देखने को मिला बड़ी संख्या में महिलाएं बालिकाएं 551 कलश लेकर कलश शोभा यात्रा में शामिल हुई। इस कार्यक्रम भागवत कथा को कराने का श्रेय समस्त ग्राम वासियों को जाता है, गांव में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर आज पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा के पहले दिन आयोजित भव्य कलश यात्रा में 551 महिलाओं ने भाग लिया, जिससे गांव पेलखू की गलियां पीले और लाल रंग की चुनरियों से सराबोर नजर आईं। सभी लोग संगीत मई भजनों पर नाचते हुए मगन हो गए।
संत श्री त्यागी बाबा जी के द्वारा समय समय पर गांव में भागवत कथाओं का आयोजन करवाया जाता है।
बाबा ने सभी के सहयोग से अनेकों कथाओं को करवाया जा चुका है।
परीक्षित महादेव मास्टर, लोकेश पांडेय मीडिया प्रभारी,हरदेव पण्डित, प्रीतम नेता, ओमप्रकाश शर्मा, जय श्री राम, श्याम लंबरदार, गिर्राज भगत, हर बल्लभ , कुमकुम, नीतू, रुकमणी आदि भक्त मौजूद रहे।