logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Raniganj विधानसभा क्षेत्र के BJP ने वरिष्ठ वकील पार्थ घोष को बनाया उम्मीदवार


रानीगंज :- आखिरकार बीजेपी ने रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। गुरुवार को भाजपा के तरफ से रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार के तौर पर वकील पार्थ घोष के नाम की घोषणा की गई। बताया जाता है कि पार्थ घोष अंडाल के दुबचूड़िया इलाके के निवासी और बीजेपी के लीगल सेल से जुड़े हुए हैं। वकील भाजपा के लॉ सेल के स्टेट कन्वीनर पद पर हैं। वरिष्ठ वकील पार्थ घोष दुर्गापुर के बहुचर्चित आइक्यू सिटी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना में वकील थे। यहां बता देना जरूरी है कि कुछ दिन पहले भी भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पश्चिम बर्दवान जिले की 9 में से 7 विधानसभा सीटों के लिए भी भाजपा ने पहले ही अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए थे। लेकिन रानीगंज विधानसभा सीट को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। सबके मन में यही सवाल था कि आखिर रानीगंज से भाजपा का उम्मीदवार कौन होगा। आखिरकार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने रानीगंज विधानसभा सीट से वकील पार्थ घोष को टिकट देकर तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है।

0
0 views

Comment