ऋण राशि जमा न करने पर किसान की जमीन कुर्क।
बदायूं बैंक से केसीसी पर ऋण लेकर जमा नहीं कराना किसान को भारी पड़ा।
ऋण राशि जमा न करने पर किसान की जमीन कुर्क।
बदायूं बैंक से केसीसी पर ऋण लेकर जमा नहीं कराना किसान को भारी पड़ा। बैंक अफसर और राजस्व कर्मियों कीमतों मौजूदगी में उनकी जमीन पर कुर्की की कार्रवाई की है।
बदायूं वजीरगंज एसबीआई बैंक शाखा प्रबंधक शाह अहमद ने बताया कि बदायूं के गांव नगला हुसैनपुर के एक किसान ने फसली ऋण केसीसी कराया था। ऋण राशि लेने के बाद किसानों ने बैंक में पैसा जमा नहीं किया। बैक की ओर से नोटिस व आरसी की कार्रवाई करने के बाद भी धनराशि जमा नहीं की। राजस्व कर्मियों व अमीन के साथ गांव पहुंचे। गांव में किसान के बंधक भूमि की पैमाइश कराने के बाद कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी। कुर्की की कार्रवाई के बाद खतौनी में अंकन की कार्रवाई गतिमान है। यदि किसान बैंक में आकर धनराशि जमा कर दें नीलामी की कार्रवाई नहीं होगी, अन्यथा जल्द ही भूमि को नीलाम कर ऋण राशि की वसूली की जाएगी। इस दौरान नायाब तहसीलदार, हल्का लेखपाल, शाखा प्रबंधक शाह अहमद, शुभम चंचल (टीओ) बृजेश कुमार, तरुण कुमार (एफओएस) लीलाधर (आर ए) राजीव, सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।