logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मकनपुर में हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 पर भव्य हिन्दू महासम्मेलन आयोजित

फतेहपुर जनपद के ग्राम पंचायत मकनपुर में हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के पावन अवसर पर भव्य हिन्दू महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल उपस्थित रहे। उन्होंने भारत माता एवं वीणावादिनी मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथियों के स्वागत में स्व. नन्दकली देवी मेमोरियल हाईस्कूल मकनपुर की छात्राओं ने आकर्षक स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विजयीपुर ब्लॉक के किशनपुर गांव निवासी इलेक्ट्रिक टेक्निशियन मयंक अग्रवाल की 4 वर्ष 4 माह की पुत्री आर्या अग्रवाल विशेष आकर्षण का केंद्र रही। नन्ही आर्या को श्रीमद्भागवत पुराण के लगभग 400 श्लोक एवं शिव तांडव के 4 श्लोक कंठस्थ हैं, जिसे सुनकर उपस्थित लोग आश्चर्यचकित और भावविभोर हो उठे।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश से आए सुरेश महेश्वरी ने अपने संबोधन में सामाजिक एकता और जागरूकता पर जोर दिया। वहीं विक्रम सिंह एवं मुखलाल पाल ने भी समाज में एकजुटता बनाए रखने और सजग रहने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान अमित तिवारी उर्फ चिक्कू, आशीष मिश्रा, पूर्व भिटौरा ब्लॉक प्रमुख लल्ली सिंह, बब्लू मिश्रा, महेंद्र सिंह लोधी, सुरेश चंद्र विश्वकर्मा, राकेश मौर्य, रितिक पाल, नफीस अहमद, सुधांशु पाल (मंडल अध्यक्ष), बच्चा तिवारी (विधानसभा अध्यक्ष), ज्ञाना पासवान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिला-पुरुष एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
👉 कुल मिलाकर हिन्दू नववर्ष का यह आयोजन धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता का संदेश देने वाला रहा।

0
0 views

Comment