साहिबगंज में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: बरहरवा सप्लाई ऑफिसर नंदन कुमार 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
साहिबगंज: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) दुमका की टीम ने बरहरवा के सप्लाई ऑफिसर नंदन कुमार को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी पर किसी काम के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत एसीबी से की गई, जिसके बाद टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया।
जैसे ही नंदन कुमार ने रिश्वत की राशि ली, एसीबी की टीम ने मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद अधिकारी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और आम लोगों में एसीबी की इस पहल की सराहना की जा रही है।
----------------------
मो सैफुल्लाह अंसारी
जिला सदस्य - मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन साहिबगंज
एवं सदस्य - ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन साहिबगंज झारखंड