logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्थान आडिटोरियम में लगाये गये प्रर्दशनी पण्डालों का एम.एल.सी. ने किया अवलोकन

उत्थान आडिटोरियम में लगाये गये प्रर्दशनी पण्डालों का एम.एल.सी. ने किया अवलोकन
चित्र संख्या 00 से 00 तक तथा फोटो कैपशन
बहराइच 19 मार्च। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार अपने 9 वर्ष पूर्ण होने पर “उत्तर प्रदेश के नवनिर्माण के 9 वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कपूरथला परिसर स्थित उत्थान आडिटोरियम में 18 से 26 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले 09 दिवसीय समारोह के लिए आडिटोरियम परिसर में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, महिला स्वयं सहायता समूह, जिला मिशन प्रबन्धन इकाई, ओडीओपी, चिकित्सा विभाग, गन्ना विभाग, आईसीडीएस विभाग, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाये स्टालों का एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र व अन्य अधिकारियों के अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी ने सभी सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिया कि आयोजन के दौरान केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं से सभी पात्र वंचितों को लाभान्वित किया जाय। श्री त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि आने वाले आमजन को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। डीएम ने निर्देश दिया कि सम्बन्धित विभाग स्आलों के माध्यम से आमजन को विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनका पंजीकरण भी सुनिश्चित करें ताकि सभी ज़रूरतमन्द लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
रामेश्वर सिंह भदोरिया पत्रकार जिला बहराइच

2
165 views

Comment