नवागंतुक एसपी अभिमन्यु मांगलिक का सख्त एक्शन, दरोगा निलंबित
उत्तरप्रदेश खागा (फतेहपुर)। धाता थाने में तैनात दरोगा रमापति को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पीड़ित को परेशान करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच के निर्देश सीओ खागा दुर्गेश दीप को दिए गए हैं। कार्रवाई की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि धाता थाना क्षेत्र के एक शिकायतकर्ता ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि दरोगा ने आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय शिकायतकर्ता पर ही थाने आने का दबाव बनाया और उसे मामले में फंसाने की धमकी दी। मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में पहुंचने पर उन्होंने दरोगा को तलब किया, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल प्रभाव से दरोगा को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से नवागंतुक एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही और मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायतकर्ता को परेशान करने के आरोप में दरोगा के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है और मामले की जांच कराई जा रही